Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मोबाइल दिखाने के बहाने बुलाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

पलामू/छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर निवासी कामता प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर की है।

मोबाइल दिखाने के बहाने बुलाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, आरोपी छतरपुर में श्रृंगार की दुकान चलाता है। आरोप है कि दुकान पर आने वाली दोनों नाबालिग बच्चियों को वह मोबाइल दिखाने के बहाने अपने पास बुलाता था और इसी दौरान उनके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करता था।

परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे आरोपी की दुकान पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां एक नाबालिग बच्ची आरोपी के साथ दुकान के अंदर मिली। इसके बाद परिजनों ने विरोध जताते हुए मामले की जानकारी छतरपुर थाना पुलिस को दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

Leave a Comment