Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला अस्पताल और संचार वृद्धा आश्रम में हुई बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, हर माह के तीसरे शनिवार को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लगेगा मासिक वृद्धजन दिवस

चतरा (झारखंड)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल, चतरा, संचार वृद्धा आश्रम सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अस्पताल एवं संचार वृद्धा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

“स्वास्थ्य समस्याओं को न करें नजरअंदाज”

सिविल सर्जन ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श वृद्धावस्था को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने वृद्धजनों से किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच एवं परामर्श लेने की अपील की।

संचार वृद्धा आश्रम में लगा जांच शिविर

संचार वृद्धा आश्रम में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के उपरांत सभी वृद्धजनों के बीच फल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन-यापन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

जिला अस्पताल में निःशुल्क जांच और दवा की सुविधा

जिला उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार लाल ने कहा कि वृद्धजन जिला अस्पताल, चतरा में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

हर माह के तीसरे शनिवार को मासिक वृद्धजन दिवस

जिला कार्यक्रम सहायक-एनसीडी हरि शंकर ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को मासिक वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आवश्यकता के अनुसार वृद्धजनों को स्टिक, वॉकर, शोल्डर व्हील, कैलीपर्स एवं इंफ्रारेड उपकरण जैसे सहायक उपकरण भी प्रदान कराए जाते हैं, ताकि वे स्वस्थ, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सिंड्रेला, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनम अंजु, एनटीसीपी कंसल्टेंट रश्मि दुबे, जिला कार्यक्रम सहायक-एनसीडी हरि शंकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वृद्धजनों के बीच फल एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment