Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर चतरा के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बुजुर्गों को बताए गए कानूनी अधिकार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया, गिद्धौर और कुंदा में आयोजित शिविरों में पेंशन योजना, भरण-पोषण अधिनियम 2007 और निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

चतरा/सिमरिया/गिद्धौर (झारखंड)। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुजुर्गों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी गई।

सिमरिया: हफुवा गांव में अधिकार मित्रों ने किया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में गुरुवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के हफुवा गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, अमित कुमार, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी, अंजली कुमारी एवं संदीप उराव ने वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अधिकार मित्रों ने वृद्धजनों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या पर संबंधित विभाग अथवा विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान वृद्धजनों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

गिद्धौर: बारीसाखी पंचायत भवन में विशेष कार्यक्रम

वहीं गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन सभागार में वृद्धजनों के अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीएलवी सुरेश प्रसाद राणा, पवन कुमार, शंभू राणा, तारेश्वर कुमार यादव एवं जितेंद्र दास द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और भरण-पोषण अधिनियम 2007 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कुंदा: काशीलौंग में विधिक जागरूकता शिविर

कुंदा प्रखंड क्षेत्र के काशीलौंग में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकार मित्रों ने कहा कि वृद्धजनों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार, संपत्ति एवं अन्य अधिकारों की सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। मौके पर अधिकार मित्र अजीत कुमार, संजय चौधरी, मुन्ना दास, किरण देवी, अमलेश यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment