सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने की जांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बुजुर्गों को किया उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक
चतरा (झारखंड)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर चतरा द्वारा जयशंकर नगर स्थित संचार वृद्धाश्रम में एक विशेष मेडिकल टीम का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे 11 वृद्धजनों के अलावा आसपास के अन्य वृद्धजनों का भी डॉ. अवशेष त्रिपाठी द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीएम, स्वास्थ्य कर्मी नसीम अंसारी, अरविंद कुमार, आजाद अफसर, विजय कुमार, अधीक्षक चंदन कुमार एवं आश्रम के कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया संवाद
इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने संचार वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर संवाद किया। सचिव द्वारा वृद्धजनों को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई तथा बुजुर्गों को उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीएलवी अनिल कुमार, किशोरी यादव, अरविंद कुमार एवं न्यायालय कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान





















Total Users : 1211657
Total views : 3056043