Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जय श्री राम समिति के अध्यक्ष का दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, संगठन ने जताई प्रसन्नता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजन, सेवा और सामाजिक गतिविधियों में योगदान को किया गया रेखांकित

लोहरदगा (झारखंड), न्यूज स्केल संवाददाता : लोहरदगा शहर के पॉवरगंज चौक स्थित देवी मंडप में जय श्री राम समिति एवं देवी मंडप पॉवरगंज चौक पूजा समिति की ओर से भव्य आरती और पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समिति के वर्तमान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

आयोजकों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में समिति ने सेवा, सुरक्षा और संस्कार से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ाने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही गई।

समिति की ओर से बताया गया कि पिछले दो वर्षों में रक्तदान शिविरों के आयोजन और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों में सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों और वैचारिक कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष का कार्यकाल सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही तथा आगामी कार्यकाल में और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

आरती और पूजन के बाद समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संरक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों को साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने आरती और पूजन में भाग लिया। इस दौरान आतिशबाजी और बाजे की आवाज से पॉवरगंज चौक का माहौल भक्तिमय हो गया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, अनिल उरांव, अजय पंकज, सूरज अग्रवाल, राजीव रंजन, रितेश साहू, कुमुद अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, गुड्डू रॉय, जीवन राज मेहता, कपिल देव मिश्रा, गुप्तेश्वर गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप साहू, विनोद साहू, संतोष महतो, नवीन सोनी, धनेश्वर साहू, अनूप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, काली साहू, बजरंग साहू, शुभम शर्मा, रवि वर्मा, विकास वर्मा, अशोक साहू, शताब्दी आलोक, पंकज वर्मा, अमित वर्मा, रिंकु वर्मा, अनिल वर्मा, शौर्यदीप दत्ता, हर्ष सर्राफ, छोटू, पीयूष, अनूप साहू, विशाल वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment