Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करमा पूजा के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को बांटी गई खेल पोशाक

चतरा। करमा पूजा के उपलक्ष्य में लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित कोटारी गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन रिमी पंचायत की मुखिया सुगी देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के बीच खेल पोशाक का वितरण भी मुखिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया पुत्र सह जेएमएम के प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में इस तरह का आयोजन होना पंचायतवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलता है और पिछड़े क्षेत्र से भी प्रतिभावान खिलाड़ी निकलकर राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

विकास कुमार यादव ने यह भी कहा कि यदि किसी खिलाड़ी के उत्साह और प्रतिभा के बीच आर्थिक बाधा आती है, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार उसकी हरसंभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य इशराफिल अंसारी, सुरेश गंझू, लखन साव, कामेश्वर गंझू, संजय गंझू, राजदेव गंझू, वासुदेव गंझू, चरकू गंझू, विकेश गंझू समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment