Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नगड़ा गांव में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

लोहरदगा (झारखंड), न्यूज़ स्केल संवाददाता : लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड़ा गांव में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 50 वर्षीय एईता उरांव की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय मंगरु उरांव के पुत्र बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एईता उरांव बुधवार करीब 12 बजे गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर तालाब में मौजूद लोगों को आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई और घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई जमशेद खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार शाम करीब पांच बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मौके पर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी, मिथिलेश यादव समेत अन्य ग्रामीण एवं परिजन मौजूद रहे।

न्यूज़ स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment