Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पिकअप की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क किनारे खेल रही थी बच्ची, सिर में गंभीर चोट; वाहन छोड़कर चालक फरार

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य पथ पर गोपालपुर बिरहोर टोला के समीप बुधवार को सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी, तभी प्रतापपुर की ओर से आ रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी।

घायल बच्ची की पहचान गोपालपुर बिरहोर टोला निवासी रमेश बिरहोर की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया तो चालक प्रतापपुर मोड़ के समीप पिकअप छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment