Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरही चटकपुर में पांच दिवसीय एसटी फुटबॉल क्लब मनी प्राइज प्रतियोगिता का का समापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बरही चटकपुर में पांच दिवसीय एसटी फुटबॉल क्लब मनी प्राइज प्रतियोगिता का का समापन

 

खेल से संवरता है भविष्य, अनुशासन और लगन से आगे बढ़ें खिलाड़ी : पूर्व डीआईजी

 

खेलों में अपार संभावनाएं, राष्ट्रीय स्तर पर बनाएं पहचान : रविन्द्र भगत

 

नशा छोड़ो, फुटबॉल खेलो का नारा देकर युवाओं को किया प्रेरित

 

अपराध व नशे से दूर रहने में खेल सबसे सशक्त माध्यम : डीएसपी

 

सेन्हा (लोहरदगा)। प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत स्थित बरही चटकपुर मैदान में आयोजित पांच दिवसीय एसटी फुटबॉल क्लब मनी प्राइज प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य और गरिमामय माहौल में समापन हुआ। फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुए इस खेल महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार कैडर के पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविन्द्र भगत, डीएसपी समीर तिर्की, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद, पूर्व मुखिया सुखदेव उरांव, कांग्रेस नेता अभिनव सिद्धार्थ और झालझमीरा मुखिया बंधन उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के उपरांत अतिथियों ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को किक मारकर मैच की शुरुआत कराई। मौके पर पूर्व डीआईजी रविन्द्र भगत ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ जीवन में अनुशासन का संचार करते हैं। आज खेल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए एक उज्ज्वल करियर का बेहतर माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड के ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाएं अद्भुत हैं, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास की है। लगन से मेहनत कर स्थानीय युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य व देश का परचम लहरा सकते हैं। डीएसपी समीर तिर्की ने युवाओं को खेल भावना को जीवन के हर क्षेत्र में अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करती हैं। वहीं सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत होता है। खेल युवाओं को भटकाव से बचाकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। वही पूर्व जिप सदस्य रामलखन प्रसाद ने कहा कि मैदान पर जब खिलाड़ी उतरते हैं, तो वहां से आपसी भाईचारा, सौहार्द और टीम भावना का जन्म होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए ‘नशा छोड़ो, फुटबॉल खेलो’ का नारा दिया और कहा कि नशा मुक्त समाज की स्थापना में युवा खिलाड़ियों की भूमिका सबसे अहम है।

 

विजेता टीम को मिला नकद, बच्चों की कुर्सी रेस रही आकर्षण का केंद्र

 

 

रोमांचक फाइनल मैच के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को तय नकद राशि मनी प्राइज प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्य मुकाबले के अतिरिक्त बालक व बालिकाओं के लिए कुर्सी रेस (म्यूजिकल चेयर) प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दर्शकों का मन मोह लिया। सफल प्रतिभागियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए गए। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष शक्ति साहु, परमानंद महतो, महावीर साहू, अमर भगत, लक्ष्मीनारायण भगत, बीरेंद्र यादव, फूलदेव भगत सहित समस्त समिति सदस्यों व ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में दर्शक और खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment