Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दस साल पुराने मामले के दो वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

थाना कांड संख्या 125/2016 में फरार चल रहे थे दोनों, बलानिया गांव से पुलिस ने दबोचा

हंटरगंज(चतरा)। पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ हंटरगंज पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने हंटरगंज थाना कांड संख्या 125/2016 के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बलानिया गांव से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश भारती, पिता सुदेश भारती उर्फ मानक भारती तथा पेरू भारती, पिता स्वर्गीय धनु भारती शामिल हैं। दोनों बलानिया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ जीआर नंबर 972/2016 में न्यायालय से वारंट जारी था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान जारी

हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व भी हंटरगंज पुलिस ने पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके अगले ही दिन दो और वारंटियों की गिरफ्तारी से पुराने मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अभियान तेज होने की बात सामने आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment