Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिव मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, संदिग्ध हिरासत में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देर रात ठेला लेकर पहुंचा व्यक्ति, मंदिर का सामान ले जाते दिखा; पुलिस पूछताछ में जुटी

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा शहर से सटे प्रसिद्ध जुड़वनिया शिव मंदिर परिसर में चोरी की घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में इससे पहले भी सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब दो बजे एक व्यक्ति तीन पहिया ठेला लेकर मंदिर परिसर के पास पहुंचा। इसके बाद वह मंदिर परिसर में रखा सामान ठेले पर लादकर वहां से ले जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति सामान लेकर जाते हुए नजर आ रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर गढ़वा थाना ले गई। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति सहिजना का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मंदिर में हुई चोरी के अलावा आसपास हुई अन्य चोरी की घटनाओं में कोई भूमिका है या नहीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर के आसपास नदी क्षेत्र में खेती के लिए लगाए गए टुल्लू पंप की चोरी की घटना भी कुछ दिन पहले सामने आई थी। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रात में गश्त बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस से मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों ने मंदिर में हुई चोरी समेत आसपास की अन्य घटनाओं की भी गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment