Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी पकड़ा गया, अलग-अलग मामलों के तीन वारंटी भी भेजे गए जेल

कुंदा(चतरा)। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कुंदा पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार आरोपी भी शामिल है। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी अमित कुमार ने किया।

कुंदा थाना क्षेत्र के लेवाड गांव निवासी गुड्डू भोक्ता, पिता अकलू भोक्ता को महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं सोमवार को ही पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग मामलों में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एकता गांव निवासी बीरू भारती, पिंजनी गांव निवासी हरेंद्र गंझू तथा लुकुइया गांव निवासी उदय यादव शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment