Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणेश पूजा की धूम, कैलाश पर्वत की झांकी बनी आकर्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाईपास रोड व ढोढ़ी-मंधनिया में सजे भव्य पंडाल, तीन दिवसीय मेले में झूले और नौका विहार की व्यवस्था

मयूरहंड(चतरा)। प्रखंड के बाईपास रोड एवं ढोढ़ी-मंधनिया क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। मयूरहंड के पूजा पंडाल में कैलाश पर्वत की आकर्षक झांकी तैयार की गई है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंडाल में भगवान शिव, माता पार्वती एवं बाल गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी एवं देवेंद्र चंद्रवंशी शामिल हुए। पूजा समिति के अध्यक्ष राजू चंद्रवंशी ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यहां तीन दिनों तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले के साथ तालाब में नौका विहार की भी व्यवस्था की गई है।

महावीर अखाड़ा में भी श्रद्धा से हुई गणेश पूजा

वहीं ढोढ़ी-मंधनिया स्थित महावीर अखाड़ा में सोमवार को भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। यहां वर्ष 1997 से गणेश पूजा का आयोजन होता आ रहा है। पंडित जसवंत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, फूल एवं दूर्वा अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

शाम को आरती एवं प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष तुलसी दांगी, सचिव वीरेंद्र दांगी एवं कोषाध्यक्ष लवकुश दांगी सहित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, महेंद्र नायक, डब्लू चंद्रवंशी, समाजसेवी अनिल सिंह, रणधीर सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, शिवकुमार चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी एवं भीम चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment