Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महेंद्र गंझू गोली कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार से छेड़छाड़ के दौरान हुई थी फायरिंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
महेंद्र गंझू गोली कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार से छेड़छाड़ के दौरान हुई थी फायरिंग
चतरा। विगत 21 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र के राजगुरुवा गांव में घटित महेंद्र गंझू गोली कांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अवैध हथियार रखने वाले गणेश गंझू को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही गिरफ्तार युवक के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और घायल युवक के शरीर से निकला बुलेट भी बरामद किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि विगत 28 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई थी कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा राजगुरुवा गांव निवासी महेंद्र गंझू को गोली मारी गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घायल युवक ने बताया की गांव के ही गणेश गंझू नामक युवक ने उसे गोली मारी है। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए मौके से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके पैर में लगी गोली को निकाल दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घायल युवक के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे बताया कि गिरफ्तार युवक ने अवैध हथियार से छेड़छाड़ के दौरान फायरिंग की बात स्वीकारी है। अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली व एसआई सिकंदर सिंकू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment