Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भटकती मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती, महिला थाना प्रभारी ने परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

लोहरदगा। शहर के पावरगंज चौक में बुधवार देर शाम एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के भटकते हुए मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला थाना प्रभारी बिनीता हेंब्रम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं और युवती की जानकारी एवं स्थिति की जांच करने के बाद उसे सुरक्षित महिला थाना ले गईं।

 

युवती ने अपना नाम पूनम कुमारी, पिता का नाम बंधनु मुंडा, निवासी गुटुवा, थाना पुसो, जिला गुमला बताया। महिला थाना प्रभारी ने मानवीय पहल करते हुए युवती को रातभर वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) में सुरक्षित रखा। साथ ही उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई।

 

इस क्रम में महिला थाना पुलिस ने पुसो थाना से संपर्क कर युवती के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई। गुरुवार सुबह युवती के पिता महिला थाना पहुंचे और अपनी बेटी को साथ ले जाने की इच्छा जताई। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला थाना प्रभारी बिनीता हेंब्रम ने युवती को पुलिस वाहन से कंडरा चौक तक पहुंचाया और वहां से सिसई जाने वाली गाड़ी में उसे सुरक्षित रवाना किया।

 

महिला थाना प्रभारी की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उनकी पहल से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सकी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment