झारखंड छात्र मोर्चा ने घोषित की नई टीम, छात्र हित और अधिकारों की रक्षा को बताया प्राथमिकता
हजारीबाग। झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पीजी छात्र संघ का गठन किया गया। छात्र हितों की आवाज को मजबूती देने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से नई टीम की घोषणा की गई।
अविनय राय बने अध्यक्ष
नई टीम में अविनय राय (फिलोसफी) को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंशु कुमार (B.A. B.Ed), साक्षी सिंह (योगा), सुशांक सिंह (BBA) और आलोक साव (BCA) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल राणा (फिलोसफी) को सचिव, अभिजीत राजवार (BCA) को कोषाध्यक्ष तथा हर्ष कुमार यादव (पॉलिटिकल साइंस), आर्या गौतम (UCET) और आलोक रंजन (UCET) को सह सचिव बनाया गया है। वहीं अमन गोस्वामी (UCET) को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान
इस मौके पर चंदन सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संघ का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने पदाधिकारियों से छात्रों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने का आह्वान किया।
चंदन सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्याएं संगठन की प्राथमिकता हैं और किसी विद्यार्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अनुशासन, एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए संगठन को विश्वविद्यालय के सभी विभागों तक विस्तार देने की बात कही। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी छात्र हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।





















Total Users : 1170534
Total views : 2999752