Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शोहदा मोड़ पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी

हंटरगंज (चतरा)। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। हंटरगंज थाना क्षेत्र के शोहदा मोड़ एवं प्रतापपुर मोड़ पर पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी।

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हर हाल में हेलमेट का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी गई। शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों को ड्रंक ड्राइविंग से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी है। वाहन चालकों से सड़क पर विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और आम लोगों के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान में अ०नि० भोला शाह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment