Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ACB की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा BPO रिश्वत लेते गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तालाब के जिओ-टेक के नाम पर मांगे थे ₹10 हजार, ₹6 हजार लेते टीम ने रंगेहाथ दबोचा

गुमला। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को पालकोट प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मनरेगा के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) हरीश प्रजापति को करीब ₹6 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम ने प्रखंड कार्यालय में बंद कमरे में पूछताछ की। इसके बाद आरोपी BPO को आगे की कार्रवाई के लिए रांची ले जाया गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

तालाब के जिओ-टेक के नाम पर मांगी थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि पालकोट प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन तालाब का जिओ-टेक कराने के एवज में BPO द्वारा लाभुक से ₹10 हजार की मांग की गई थी। इससे परेशान लाभुक ने मामले की शिकायत ACB रांची से की। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम गुरुवार को पालकोट पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए BPO को ₹6 हजार लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामले

गुमला जिले में इससे पहले भी ACB द्वारा सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। हाल में शिक्षा विभाग से जुड़े एक सेवानिवृत्त शिक्षक और बड़ा बाबू को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई हुई थी।

लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों के बावजूद भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई सरकारी कार्यालयों में काम कराने के बदले कथित तौर पर पैसे की मांग की जाती है, जिससे परेशान होकर लोग ACB में शिकायत करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment