Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो माह से लापता हैं रोहिणी देवी, परिजनों की चिंता बढ़ी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर से निकलने के बाद नहीं लौटीं वापस, पति ने थाने में आवेदन देकर खोजबीन की लगाई गुहार

चतरा। शहर के किशनपुर मोहल्ला निवासी कालेश्वर राम की पत्नी रोहिणी देवी पिछले करीब दो माह से लापता हैं। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रोहिणी देवी के लापता होने से उनके पति एवं परिजन बेहद चिंतित हैं।

परिजनों के अनुसार रोहिणी देवी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। करीब दो माह पूर्व पति कालेश्वर राम ने किसी बात को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी। इसके बाद रोहिणी देवी नाराज होकर घर से निकल गईं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले को लेकर कालेश्वर राम ने थाने में आवेदन देकर रोहिणी देवी की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रोहिणी देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 7260047231 पर सूचना दें। परिवार की ओर से सूचना देने वाले व्यक्ति को सम्मानजनक उपहार देने की बात कही गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment