Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

UCET के 58 विद्यार्थियों ने हासिल किया तकनीकी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

Kalyani Solution, Lemon Web Tech, Shaip AI और Vikash Techsec में चयन; ₹5 हजार से ₹15 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET) के विद्यार्थियों ने तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के 58 विद्यार्थियों का चयन चार प्रतिष्ठित तकनीकी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थी B.Tech. CSE एवं IT तथा Bachelor in AI एवं ML के हैं।

गुरुवार को UCET की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज अर्चना रीना धान ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन Kalyani Solution Pvt. Ltd., Lemon Web Tech, Shaip AI और Vikash Techsec Pvt. Ltd. में हुआ है।

Kalyani Solution में 26 विद्यार्थियों का चयन

Kalyani Solution Pvt. Ltd. में सबसे अधिक 26 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें रियांशु शर्मा, रोहित कुमार, आर्या भारती, कल्याण बांकिरा, कोमल कुमारी, सिम्पी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, ऋषु राज, प्रतीक कुमार, ऋत्विक कुमार मेहता, सौरव कुमार, रोहित कुमार गुप्ता, सुभद्रा मुर्मू, प्रिया मेहता, सोनू कुमार, स्नेहा कुमारी, रानी कुमारी, कोमल कुमारी, रितिका रानी, राहुल कुमार, सारिका राज, सतीश कुमार, खुशी रानी, सेजल सोनी, खुशबू कुमारी और जयश्री पॉल शामिल हैं। इन्हें ₹8,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

AI क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने बनाई पहचान

Lemon Web Tech में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जन्नतुन निशा, अनुभा पंडित, अदिति कुमारी गुप्ता, निशा नंदिनी, निक्की कुमारी, टिया कुमारी, दिया कुमारी, जैस्मिन कुमारी, ईशा स्वर्णकार, अनुष्का वर्मा, मजनिश कुमार, बीना कुमारी शर्मा, मिकी अग्रवाल, आस्था गुप्ता और अश्मी कुमारी को इंटर्नशिप का अवसर मिला है। इन्हें ₹5,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

वहीं Shaip AI में AI क्षेत्र के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें शशि प्रभा, रिद्धि मिश्रा, शिशांक राज, अंजलि कुमारी, अनुज कुमार, सुकुमार गोप और ऋचा सिंह शामिल हैं। इन्हें ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा और इंटर्नशिप अहमदाबाद में होगी।

Vikash Techsec Pvt. Ltd. में 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें रोहित कुमार गुइन, राहुल महतो, अनुशिखा रानी, प्रतिमा हांसदा, आदित्य राज, अमन कुमार गोस्वामी, आस्था कश्यप, बैष्णवी कुमारी, खुशी कुमारी और प्राची कुमारी शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को ₹5,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

संस्थान के अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

UCET के निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा ने कहा कि विभिन्न तकनीकी कंपनियों में विद्यार्थियों का चयन इस बात का संकेत है कि संस्थान के विद्यार्थी तेजी से बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपनी क्षमता विकसित कर रहे हैं। प्रोफेसर इंचार्ज एवं Bachelor in AI एवं ML की समन्वयक गीता सिन्हा ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। CSE विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के उज्ज्वल करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं IT विभागाध्यक्ष अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment