रोपवे बंद करा के मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन, हिंडाल्को के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
लोहरदगा। नौकरी की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूरों ने हिंडाल्को कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला एवं पुरुष मजदूरों ने रोपवे का संचालन बंद कराते हुए कंपनी के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने “हिंडाल्को कंपनी हाय-हाय” और “हिंडाल्को मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
बताया गया कि लोहरदगा में रोपवे के माध्यम से डंपिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी को लेकर डंपिंग यार्ड के पूर्ब कार्यरत मजदूरों ने रोजगार और नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर काम होने के बावजूद स्थानीय मजदूरों को रोजगार का पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है। इसी मांग को लेकर मजदूरों ने रोपवे को बंद करा कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने हिंडाल्को कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान किया जाए। यदि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर समाजसेवी राजकुमार वर्मा, डंपिंग यार्ड मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद महतो सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मजदूर मौजूद थे। मजदूरों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की।





















Total Users : 1143200
Total views : 2970338