Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मां कौलेश्वरी धाम में जल्द शुरू होगा रोपवे निर्माण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

29 करोड़ की लागत से बनेगा रोपवे, दिसंबर 2026 तक काम शुरू होने की उम्मीद; बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिलेगी राहत

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां कौलेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं को जल्द ही पहाड़ी चढ़ने की कठिनाई से राहत मिलने वाली है। यहां करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

रोपवे निर्माण को लेकर चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रांची में पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की। बैठक में धाम के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मां कौलेश्वरी धाम हिंदू, जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। रोपवे बनने से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पहाड़ी तक पहुंचने में सुविधा होगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि मां कौलेश्वरी धाम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। रोपवे निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। क्षेत्रवासियों ने रोपवे निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ चतरा को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment