Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संदिग्ध मौत के बाद बिना सूचना अंतिम संस्कार, हत्या की प्राथमिकी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पति समेत 16 नामजद व 20 अज्ञात पर मामला, तीन गिरफ्तार

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में चांदनी देवी उर्फ अनामिका देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई निलेश कुमार साहू के आवेदन पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद समेत 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर महावीर साव, चाचा ससुर बच्चू साव और छोटू साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका के भाई के अनुसार, 28 अगस्त को त्रिवेणी साव ने नील कुमार साव के मोबाइल पर फोन कर बताया कि चांदनी की पेट में दर्द होने के कारण मौत हो गई है। परिजन जब पकरिया पहुंचे, तब तक अंतिम संस्कार किया जा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस अंतिम संस्कार स्थल पहुंची, लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था।

भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि चांदनी की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व त्रिवेणी साव से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद पति का गांव की ही एक महिला से संबंध हो गया था, जिसके बाद चांदनी को प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर हत्या और षड्यंत्र के तहत साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment