Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर मनातू में समिति की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भव्य प्रतिमा, पंडाल और विसर्जन व्यवस्था पर बनी रणनीति

पलामू/मनातू। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को मनातू बाजार स्थित मां दुर्गा मंडप परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद साहू ने की। इसमें पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा को लेकर पंडाल निर्माण, टेंट, साउंड व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विसर्जन मार्ग को बेहतर बनाने पर जोर

बैठक में बाजार क्षेत्र में भव्य प्रतिमा एवं अन्य प्रतिमाओं के निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मूर्ति विसर्जन के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने तथा विसर्जन मार्ग को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

समिति के सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपने सुझाव दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उमेश प्रसाद साहू, शिवकेश्वर गिरी, संजय प्रसाद, संतोष प्रसाद, विपिन प्रसाद, अजीत कुमार गुप्ता, अमरनाथ कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, बबलू चंद्रवंशी, सौरभ कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू, रामदास यादव, वीरेंद्र यादव समेत पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से दुर्गा पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment