नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, बरवाडीह से हुई गिरफ्तारी
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त सुलतान अंसारी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का रहने वाला है।
थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि 28 अगस्त को नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामला गिद्धौर थाना कांड संख्या 86/2026, बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त सुलतान अंसारी, पिता नईम अंसारी, को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






















Total Users : 1143289
Total views : 2970460