Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल समारोह का समापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्रों ने शिक्षकों को क्रिकेट में हराया, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

हंटरगंज (चतरा)। रामनारायण प्लस 2 उच्च विद्यालय, हंटरगंज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को समापन हुआ। 27 से 30 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने 100, 200 व 800 मीटर दौड़, पुश-अप, प्लैंक और म्यूजिकल चेयर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों की जानकारी दी।

शिक्षकों को हराकर छात्रों ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षक-छात्र क्रिकेट मैत्री मैच रहा। रोमांचक मुकाबले में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों की टीम को पराजित किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, आत्मविश्वास और संघर्ष की क्षमता विकसित करता है।

प्राचार्य अनूप कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक महादेव महतो, मंच संचालक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों का योगदान रहा। अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment