Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की समीक्षा की

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की समीक्षा की*

———

*पेयजलापूर्ति योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, जल कर संग्रह एवं हर घर जल सर्टिफिकेशन में तेजी लाने का निर्देश*

—————–

लोहरदगा।

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लोहरदगा की जिला स्तरीय कंसल्टेशन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में आगामी 1 एवं 2 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में जल जीवन मिशन अंतर्गत आयोजित होने वाले समिट को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले में संचालित मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम एवं क्लस्टर स्कीम को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने पूर्ण हो चुकी योजनाओं को समिति गठित कर VWSC को हैंडओवर करने, हर घर जल नल का सर्टिफिकेशन पूर्ण कराने तथा लाभुकों से समय पर जल कर संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जलस्रोतों के रिचार्ज एवं जल संरक्षण के लिए VB-GRAM-G के माध्यम से योजनाएं लेने का निर्णय लिया गया।

 

*पेयजलापूर्ति परिसंपत्तियों के संरक्षण के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन*

 

उपायुक्त ने पेयजलापूर्ति से जुड़ी परिसंपत्तियों के संरक्षण के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया। टास्क फोर्स द्वारा समय-समय पर परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जाएगा तथा चोरी अथवा क्षति की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल यूनिट को सक्रिय करने का भी निर्देश दिया।

 

सभी पेयजल योजनाओं में समिति गठित करने, योजनाओं के संचालन एवं शुल्क संधारण के लिए बैंक खाता खोलने तथा नियमित रूप से शुल्क संग्रह करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नल जल मित्रों के बीच कार्यों का स्पष्ट बंटवारा करते हुए ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

 

*उपस्थिति के आधार पर जलसहियाओं को मानदेय का भुगतान*

 

उपायुक्त ने जलसहियाओं को उनकी उपस्थिति के आधार पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

*शौचालय निर्माण एवं कचरा प्रबंधन में तेजी लाने का निर्देश*

 

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में IHHL के प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप जरूरतमंद परिवारों को शौचालय स्वीकृत करने, उनकी जियो टैगिंग एवं निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों को शौचालय स्वीकृति में प्राथमिकता देने को कहा गया।

 

ग्राम पंचायतों में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए SHG की सक्रिय महिला सदस्यों को प्रशिक्षण देने तथा इसके तहत शुल्क संग्रह प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। ODF Plus के तहत छूटे हुए गांवों को भी 5-स्टार सूची में शामिल करने को कहा गया।

 

PWMU के संचालन हेतु कुडू एवं भंडरा में लंबित कार्यों को पूर्ण कराने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार Community Sanitary Complex का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

 

*FHTC के तहत टैप वाटर कनेक्शन का लक्ष्य पूरा करें*

 

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने FHTC के अंतर्गत टैप वाटर कनेक्शन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का हैंडओवर अब तक नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र हैंडओवर किया जाए।

 

पीएम जनमन के अंतर्गत स्वीकृत सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के साथ-साथ सभी योजनाओं की जांच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

 

बैठक में जल कर संग्रह, हर घर जल सर्टिफिकेशन, नलकूप मरम्मति सहित पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

_बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी महितोष पाण्डेय, परियोजना पदाधिकारी डॉ. सुनीता, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला समन्वयक एसबीएम, सभी जूनियर इंजीनियर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment