Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कालीकरण सड़क में अनियमितता का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का किया विरोध, स्थल जांच कर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय के नीचे टोला से नवादा तक बन रही कालीकरण सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए सड़क की गुणवत्ता की जांच एवं स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई वर्षों से लंबित थी। ग्रामीणों के अथक प्रयास एवं स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान की पहल के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण शुरू होते ही कार्य में अनियमितता बरती जाने लगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और निर्धारित मानकों के अनुरूप पिचिंग नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की सतह इतनी कमजोर है कि पैर से हल्का जोर लगाने पर ही निर्माण सामग्री उखड़ने लगती है। इससे सड़क की मजबूती और भविष्य में इसके टिकाऊ रहने पर सवाल उठ रहे हैं।

निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उपायुक्त चतरा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर स्थल जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद यदि निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो उसे दूर कराया जाए, ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग न हो और क्षेत्र को मजबूत एवं टिकाऊ सड़क मिल सके। ज्ञात हो कि उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। वहीं मामले में विभाग के कक्षपालक अभियंता देवसहाय एवं जेई नवीन भगत से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment