Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मवेशियों से लदा पिकअप पलटा, 15 की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पैर बांधकर तंग जगह में ठूंसकर ले जाने का आरोप, 3-4 मवेशी घायल; पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन जेएच 02 बीएच 0295 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के समीप करीब सुबह चार बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन में लदे करीब 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशियों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि वाहन में मवेशियों को कथित तौर पर पैर बांधकर बेहद तंग जगह में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। वाहन के पलटने के बाद मवेशी एक-दूसरे के ऊपर दब गए, जिससे कई मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वाहन के अंदर का भयावह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

पुलिस ने वाहन किया जब्त, घायल मवेशियों का कराया इलाज

घटना की सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल मवेशियों का पशु चिकित्सकों की मदद से इलाज कराया जा रहा है। वहीं, मृत मवेशियों को नियमानुसार दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। इसके अलावा कथित मवेशी तस्करी के पूरे नेटवर्क और वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मवेशियों को किस उद्देश्य से और कहां ले जाया जा रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment