गोशाला में बंधे थे मवेशी, सुबह गायब मिले; किसानों ने पुलिस से बरामदगी की लगाई गुहार
सिमरिया (चतरा)। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग गांवों में चोरों ने एक ही रात तीन किसानों के एक-एक बैल चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में आक्रोश के साथ भय का माहौल है। पीड़ित किसानों ने सिमरिया पुलिस से चोरी गए बैलों की जल्द बरामदगी एवं चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरात सिरियाटांड़ निवासी राजेश उरांव, पिता नांदे उरांव का एक बैल, जबड़ा निवासी विनोद साव, पिता महादेव साव का एक बैल तथा नवादा निवासी महेश राम का एक बैल चोरी हुआ है। तीनों किसानों के अनुसार, उन्होंने गुरुवार रात अपने-अपने गोशाला में बैलों को बांधकर रखा था। सुबह जब वे उठे तो गोशाला से बैल गायब मिले। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

एक ही रात में तीन अलग-अलग गांवों से बैलों की चोरी की घटना से किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मवेशी उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन हैं और इस तरह चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने सिमरिया पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए बैलों को जल्द बरामद करने तथा घटना में शामिल चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।




















Total Users : 1182036
Total views : 3015271