सेन्हा में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी जोरदार टक्कर, एक घायल
जय श्रीराम समिति के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर कराया उचित इलाज

सेन्हा। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ने सामने से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फोर व्हीलर का एयरबैग खुल गया।
दुर्घटना में न्यू रोड, गोपो ढलान निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद के पुत्र संजय प्रसाद गुप्ता घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक अजय सोनी, ओम महतो समेत समिति के अन्य सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। सदस्यों ने घायल संजय प्रसाद गुप्ता का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से संपर्क कर उनके समुचित इलाज में सहयोग किया।
समिति के सदस्यों ने घायल के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।




















Total Users : 1182036
Total views : 3015271