Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चौक पर बंदर का आतंक, लोगों में दहशत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अचानक राहगीरों पर कर रहा हमला, कई लोगों के घायल होने की सूचना; दुकानों में घुसकर सामान भी कर रहा क्षतिग्रस्त

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के ढोढ़ी-मधनिया स्थित बालाजी चौक पर इन दिनों एक बंदर ने लोगों में खौफ पैदा कर रखा है। बंदर अचानक राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बंदर के आतंक से दुकानदारों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर अचानक लोगों पर झपट्टा मारकर हमला कर देता है। इसके चलते राहगीर और दुकानदार काफी सतर्क होकर अपने घरों एवं दुकानों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों को हर समय बंदर के हमले का डर बना रहता है।

दुकानों में घुसकर सामान फेंक रहा बंदर

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बंदर केवल लोगों पर हमला ही नहीं कर रहा, बल्कि दुकानों में घुसकर सामान को इधर-उधर फेंक देता है। कई दुकानों के सामान को नुकसान पहुंचाए जाने की भी सूचना है। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंदर के अचानक दुकान में घुस आने से दुकानदार भी भयभीत हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर स्थानीय लोग विशेष रूप से चिंतित हैं।

प्रशासन से बंदर को पकड़ने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए बंदर को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि लोगों को उसके हमले से राहत मिल सके और बालाजी चौक पर सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment