जरूरतमंद भाइयों के लिए भी बनाई जाएंगी राखियां, 26 अगस्त को हजारीबाग में होगा आयोजन
हजारीबाग। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम एवं जन जागरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राखी मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और अन्य प्रतिभागियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए अपने हाथों से आकर्षक राखियां बनाना सिखाना है। कार्यशाला में प्रतिभागी स्वयं राखियां तैयार करेंगे। इसके माध्यम से भाई-बहन के प्रेम, अपनापन, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
जरूरतमंद भाइयों की कलाई पर भी सजेगी राखी
इस पहल की खास बात यह है कि कार्यशाला में कुछ राखियां ऐसे गरीब, असहाय और बेसहारा भाइयों के लिए भी तैयार की जाएंगी, जो राखी खरीदने में सक्षम नहीं हैं या जिन्हें किसी के द्वारा राखी नहीं बांधी जाती। तैयार राखियों को ऐसे भाइयों की कलाई पर बांधकर उन्हें अपनापन, सम्मान और रक्षा सूत्र का भाव दिया जाएगा।
26 अगस्त को होगा आयोजन
कार्यशाला का आयोजन 26 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन जागरण केंद्र, हजारीबाग में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
आयोजक संस्था ने बच्चों, युवाओं और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों से कार्यशाला में शामिल होने की अपील की है, ताकि वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ जरूरतमंद भाइयों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां भी साझा कर सकें।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क: 📞 8210 264 982
आयोजक:
हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम एवं जन जागरण केंद्र























Total Users : 1132668
Total views : 2955907