अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई, 5 युवतियां और 4 युवक समेत संचालक का बेटा हिरासत में
चतरा। जिला मुख्यालय स्थित नए परिसदन भवन के समीप चांदनी होटल सह रेस्टोरेंट में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट संचालक के बेटे समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना ले जाया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं।
पूछताछ के बाद सामने आएगा पूरा मामला
पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ होटल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसडीपीओ ने कहा कि होटल या रेस्टोरेंट में जिस्मफरोशी जैसी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस की जांच और पूछताछ जारी है।





















Total Users : 1132666
Total views : 2955904