पूर्व विधायक रमेश उरांव के निधन पर जय श्रीराम समिति में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में शामिल हुए समिति के पदाधिकारी
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक रमेश उरांव के आकस्मिक निधन से समिति में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जय श्रीराम समिति के जिला एवं नगर पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उनके पैतृक निवास अरु पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला संरक्षक सुषमा सिंह ने कहा कि रमेश उरांव का समिति को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आकस्मिक निधन से समिति को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करवा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जय श्रीराम समिति के सभी सदस्य शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और आगे भी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
जिला संरक्षक अजय सोनी एवं ओम महतो ने कहा कि रमेश उरांव का समिति के प्रति गहरा लगाव था। वे हर परिस्थिति में समिति के साथ मजबूती से खड़े रहते थे। लगभग 15 वर्षों के सफर में उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ बिताया हर पल और उनकी यादें आज सभी को भावुक कर रही हैं। उनके निधन से समिति ने एक मजबूत मार्गदर्शक एवं समर्पित साथी खो दिया है।
जिला महामंत्री चंदन साहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि शनिवार को जय श्रीराम समिति के जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
अंतिम यात्रा में जिला संरक्षक परमेश्वर साहू, सुषमा सिंह, शैलेश कुशवाहा, लक्ष्मी भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, कन्हैया करवा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करवा, जिला महामंत्री चंदन साहू, अनिल उरांव, बिक्की कसेरा, बजरंग साहू, शुभम कुमार, पंकज महतो, उपेंद्र कुशवाहा, रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
























Total Users : 1132668
Total views : 2955907