Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद छात्रों में नाराजगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच ने सरकार पर लगाया छल का आरोप, शुक्रवार को सभी जिलों में पुतला दहन का ऐलान

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी परीक्षाओं के मामले में गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने राज्य सरकार पर छात्रों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच के नेताओं ने कहा कि कोर्ट की कार्यवाही से उन्हें निराशा हुई है।

मंच के रविंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की ओर से छात्रहित में कार्रवाई की बात सुनकर उन्हें उम्मीद जगी थी, लेकिन अदालत में हुई कार्रवाई से अब ऐसा महसूस हो रहा है कि छात्रों के साथ छल किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार खुद को छात्रों के साथ खड़ा बता रही थी, तो कोर्ट में भी वही मंशा क्यों नजर नहीं आई।

सभी जिलों में पुतला दहन का ऐलान

रविंद्र पासवान ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मंच के कुणाल प्रताप सिंह ने कोर्ट की कार्यवाही को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कोई बड़ा वकील मौजूद नहीं था और जो अधिवक्ता उपस्थित थे, उन्होंने प्रभावी तरीके से पक्ष नहीं रखा। मंच ने इसे छात्रों के साथ अन्याय बताया।

दो महीने से पहले बड़े आंदोलन की चेतावनी

मंच नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं होती है, तो दो महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मंच का दावा है कि इस आंदोलन में लाखों छात्र शामिल होंगे। आंदोलनकारियों ने आगे मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाने की भी चेतावनी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच ने कहा कि छात्रों के हितों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment