20 टीमों के बीच होगा मुकाबला, विजेता को ₹11 हजार और उपविजेता को ₹7,500 का पुरस्कार
पत्थलगड़ा (चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत कुब्बा गांव स्थित झुमरी खेल मैदान में शांति क्लब कुब्बा के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामजीत दांगी, मुखिया संदीप कुमार सुमन, समाजसेवी अरविंद ठाकुर, संदीप सिंह, जनार्दन दांगी, अंबिका यादव एवं रामेश्वर ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच शांति क्लब कुब्बा और मुढ़ेसा एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान शांति क्लब कुब्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुढ़ेसा एकादश को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
20 टीमें ले रही हैं हिस्सा
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामजीत दांगी ने बताया कि टूर्नामेंट में पत्थलगड़ा, सिमरिया, चतरा, गिद्धौर और कटकमसांडी क्षेत्र की कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 20-20 मिनट के होंगे। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹7,500 और तृतीय पुरस्कार ₹5,100 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में बिनोद राम, गोपाल यादव, अरुण कुमार, मुकेश राम, बबलू राम, बैजनाथ यादव, वरुण सिंह, राहुल कुमार, उपेंद्र दांगी, कैलाश यादव, सिकंदर राम, किशन, संजय, प्रभाकर, बंटी, दीपक, रुपेश, विकास, विजय, मिथिलेश, शिवम, सोरेन सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।





















Total Users : 1132667
Total views : 2955905