विशाल कांवड़ यात्रा की सफलता पर कांवरिया संघ ने जताया आभार
लोहरदगा। विशाल कांवड़ यात्रा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों, युवाओं, धार्मिक संस्थाओं, क्षेत्रवासियों एवं शहरवासियों के प्रति कांवरिया संघ, बरवाटोली लोहरदगा ने हृदय से आभार जताया है।
कांवरिया संघ ने कहा कि सभी के उत्साह, सहयोग, समर्पण और आशीर्वाद से विशाल कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जगह-जगह स्टॉल लगाकर फल, पानी, दूध, शरबत, चाय, चना, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले सेवाभावी लोगों के प्रति भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।
संघ ने यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधुओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं का भी विशेष आभार जताया।
कांवरिया संघ ने कहा कि यात्रा की सफलता केवल आयोजन समिति की नहीं, बल्कि हर उस शिवभक्त और सहयोगी की है, जिसने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया। सेवा और सहयोग की इसी भावना ने कांवड़ यात्रा को भव्यता प्रदान की।
इस अवसर पर कांवरिया संघ के आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल सहित संतोष महतो, नवीन सोनी, अनूप अग्रवाल, राम कुमार, शुभम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, राज अग्रवाल, संभव कुमार, सोनू कुमार, उत्तम सिंह, आशीष साहू एवं अंकुश राज ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।























Total Users : 1128346
Total views : 2950048