Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

टीडीपीएल से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, जेएसएससी-सीजीएल समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विज्ञापन संख्या और वर्ष के साथ सामने आई परीक्षाओं की सूची, सीआईडी जांच के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट और परीक्षा सुधार समिति का फैसला

रांची। झारखंड सरकार ने जेएसएससी और जेपीएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 18 अगस्त 2026 को जारी सरकारी अधिसूचनाओं के अनुसार कई परीक्षाओं को रद्द किया गया है, जबकि कुछ परीक्षाओं की जांच सीआईडी को सौंपी गई है।

सबसे बड़ी कार्रवाई जेएसएससी-सीजीएल पर

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा-2023, विज्ञापन संख्या 10/2023 को रद्द कर दिया गया है। अधिसूचना में परीक्षा में अनियमितता की शिकायत, एसआईटी जांच और सीआईडी के समक्ष आए तथ्यों का उल्लेख करते हुए यह फैसला लिया गया है।

जेपीएससी की इन परीक्षाओं पर भी कार्रवाई

सरकार ने जेपीएससी की पूर्व आयोजित परीक्षाओं से जुड़ी संभावित अनियमितताओं की जांच सीआईडी से कराने का निर्णय लिया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • 5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती — विज्ञापन संख्या 06/2013
  • सिविल जज कनिष्ठ डिवीजन — विज्ञापन संख्या 10/2015
  • सिविल जज विशेष भर्ती — विज्ञापन संख्या 11/2015
  • मृदा संरक्षण पदाधिकारी — विज्ञापन संख्या 12/2015
  • सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी — विज्ञापन संख्या 03/2015
  • सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बैकलॉग — विज्ञापन संख्या 04/2015
  • खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी — विज्ञापन संख्या 01/2016
  • दंत चिकित्सक — विज्ञापन संख्या 02/2016
  • संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग — विज्ञापन संख्या 27/2017
  • वाणिज्यिक कर सीमित परीक्षा — विज्ञापन संख्या 10/2010
  • संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2016 — विज्ञापन संख्या 23/2016
  • भूविज्ञानी एवं रसायनज्ञ भर्ती — विज्ञापन संख्या 01/2017 और 02/2017
  • सहायक लोक अभियोजक — विज्ञापन संख्या 03/2018
  • सिविल जज कनिष्ठ डिवीजन — विज्ञापन संख्या 12/2018
  • संयुक्त सहायक अभियंता — विज्ञापन संख्या 05/2019
  • संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 — विज्ञापन संख्या 01/2021
  • डेंटल डॉक्टर — विज्ञापन संख्या 01/2022

कई नई भर्तियां भी रद्द

सरकार ने सिविल जज कनिष्ठ डिवीजन, विज्ञापन संख्या 22/2023, सहायक वन संरक्षक, विज्ञापन संख्या 03/2024, वन क्षेत्र पदाधिकारी, विज्ञापन संख्या 04/2024, सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग, विज्ञापन संख्या 05/2025, सहायक लोक अभियोजक नियमित, विज्ञापन संख्या 06/2025 तथा संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025, विज्ञापन संख्या 01/2026 समेत अन्य भर्तियों को भी रद्द किया है।

इसके अलावा खाद्य विश्लेषक-2024, विज्ञापन संख्या 05/2024, उप निदेशक अभियोजन-2025, विज्ञापन संख्या 03/2025, परियोजना प्रबंधक-2025, विज्ञापन संख्या 04/2025, कारखाना निरीक्षक-2025, विज्ञापन संख्या 01/2025, बॉयलर निरीक्षक-2025, विज्ञापन संख्या 02/2025 और निदेशक-2025, विज्ञापन संख्या 07/2025 से संबंधित परीक्षा कार्य अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है तथा प्रारंभिक परीक्षा एजेंसी के प्रमाण-पत्रों की जांच सीआईडी को दी गई है।

परीक्षा सुधार के लिए बनेगी समिति

सरकार ने जेपीएससी-जेएसएससी में परीक्षा सुधार के लिए अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया है। समिति को दो माह में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। साथ ही अनियमितता और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने हेतु उच्च न्यायालय से अनुरोध और दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ बनाने का फैसला भी लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment