Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजस्थान से मजदूरी कर लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता, तीन दिनों से मोबाइल बंद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्नी और पांच बच्चों की बढ़ी चिंता, परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से तलाश में सहयोग की अपील

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के तरवागड़ा गांव निवासी एक मजदूर के राजस्थान से रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पिछले तीन दिनों से उसका मोबाइल फोन बंद है। परिजन लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक के अचानक लापता होने से पत्नी और पांच बच्चों की चिंता बढ़ गई है।

लापता युवक की पहचान तरवागड़ा निवासी तिलक भुईयां के 38 वर्षीय पुत्र मनोज भुईयां के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनोज करीब दो माह पूर्व मजदूरी करने राजस्थान के बीकानेर स्थित बारला के केसीसी सोलर प्लांट गया था, जहां वह खाना बनाने का काम करता था। वह नियमित रूप से पत्नी और परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत कर घर का हालचाल लिया करता था।

मनोज की पत्नी गीता देवी के अनुसार, 15 अगस्त से उनके पति का मोबाइल फोन लगातार बंद बता रहा है। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने राजस्थान स्थित प्लांट के मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने बताया कि मनोज का हिसाब कर दिया गया है और वह पैसे लेकर गांव जाने की बात कहकर वहां से निकल गया था। हालांकि, प्लांट से निकलने के बाद मनोज न तो अपने घर पहुंचा और न ही परिजनों से उसका कोई संपर्क हुआ। इसके बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

परिवार की जिम्मेदारी मनोज की कमाई पर निर्भर

पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार का भरण-पोषण मुख्य रूप से मनोज की कमाई पर निर्भर था। ऐसे में उसके अचानक लापता होने से परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मनोज की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मनोज भुईयां के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल परिजनों को सूचित करें।

परिजनों से संपर्क: 📞 7061949458 📞 8409211889

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment