Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

985 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अपाची बाइक और मोबाइल जब्त

सिमरिया (चतरा)। चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 985 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इस संबंध में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की शाम करीब 5:50 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर लावालौंग से पत्थलगड़ा की ओर अवैध अफीम लेकर जा रहे हैं।

लावालौंग-बगरा मार्ग पर हुई गिरफ्तारी

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए सीओ गौरव कुमार राय की मौजूदगी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लावालौंग-बगरा मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान अपाची मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 985 ग्राम अफीम और ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव निवासी सुधीर ठाकुर (32 वर्ष) और खनगड्डा गांव निवासी सुरेश गंझू (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले को लेकर सिमरिया थाना में कांड संख्या 145/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/17(b)/18(c)/28/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छापामारी टीम में शामिल रहे

कार्रवाई में सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, शंकर प्रसाद मेहता सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अब अफीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment