Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए तीन युवक लापता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांगपुर गांव के तीनों युवकों का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव से रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए तीन युवक लापता हो गए हैं। लंबे समय से तीनों का कोई सुराग नहीं मिलने से उनके परिजन काफी परेशान हैं। लापता युवकों में प्रकाश भुइयां, बाली भुइयां और विनोद भुइयां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अलग-अलग समय पर रोजगार के लिए अन्य लोगों के साथ दूसरे प्रदेश गए थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

चेन्नई रेलवे स्टेशन से गायब हुए प्रकाश

गांगपुर निवासी खैटा भुइयां के 40 वर्षीय पुत्र प्रकाश भुइयां पिछले करीब 15 दिनों से लापता हैं। उनकी पत्नी फूलमती देवी ने बताया कि प्रकाश करीब चार माह पहले रोजगार के लिए चेन्नई स्थित एक रेलवे कंपनी में काम करने गए थे। काम पूरा होने के बाद वह तीन साथियों के साथ वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान चेन्नई रेलवे स्टेशन पर अचानक वह अपने साथियों से बिछड़ गए। साथियों ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में साथियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने रिश्तेदारों और चेन्नई में काम करने वाले अन्य लोगों से संपर्क कर प्रकाश की तलाश की, लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

छह माह से विनोद का नहीं मिला पता

वहीं विनोद भुइयां करीब छह माह पहले कुछ साथियों के साथ रोजगार के लिए चेन्नई गया था। बताया गया कि काम पर पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही वह अपने साथियों से अलग हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

तीन माह से बाली भी लापता

इसी तरह बाली भुइयां भी करीब तीन माह पहले रोजगार के लिए बाहर गया था। कुछ दिनों बाद उसके वहां नहीं होने की जानकारी सामने आई। परिजन और उसके परिचित लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

तीनों युवकों के एक साथ लापता होने से उनके परिवारों में चिंता का माहौल है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परिजनों ने मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है। परिवार के लोग अपने स्तर से तीनों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment