Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस को बड़ी सफलता: टीएसपीसी एरिया कमांडर गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत वाले हमले में भी संलिप्तता का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचा था उग्रवादी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

चतरा। चतरा पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु उर्फ लखन गंझू को गिरफ्तार किया है। करीब 40 वर्षीय लक्ष्मण गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव के पड़रीडीह टोला का निवासी बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव आने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की और लक्ष्मण गंझू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और टीएसपीसी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

दो जवानों की शहादत वाले हमले में भी संलिप्तता का आरोप

एसपी ने बताया कि वर्ष 2024 में सदर थाना क्षेत्र में अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिस जवानों पर घात लगाकर किए गए हमले की साजिश में लक्ष्मण गंझू की संलिप्तता बताई गई है। इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हुए थे। उक्त मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वशिष्ठनगर थाना और सदर थाना में कुल तीन मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें आर्म्स एक्ट, यूएपीए और सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले शामिल हैं। कार्रवाई में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि विधायक प्रसाद यादव समेत लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चतरा पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment