Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डीआरडीए निदेशक ने की जिला स्तरीय तकनीकी समिति के कार्यों की समीक्षा, कहा आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डीआरडीए निदेशक ने की जिला स्तरीय तकनीकी समिति के कार्यों की समीक्षा, कहा आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। शनिवार को उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक विकास भवन के सभा कक्ष में हुई। जिसमें मुख्य रूप से तकनीकी विभागों के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की अब तक कि स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधितों को दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, नगर परिषद समेत अन्य तकनीकी विभागों का विभागवार बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि योजनाओं को पूर्ण करने में संवेदक के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो वैसे संवेदक को चिन्हित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। वन क्षेत्र में लंबित कार्यों को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्य पूर्ण करने, पेजजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल द्वारा संचालित हर घर नल योजना को समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुरेश राम समेत सभी संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment