सीएमसी वेल्लोर से इलाज के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे योग गुरु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकीरा ने प्रखंड अंतर्गत सिरमतपुर गांव पहुंचकर योग गुरु एवं शिक्षाविद् सन्यासी शंकर चंद्रवंशी से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बताया गया कि शंकर चंद्रवंशी कई निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग के साथ-साथ राजनीति विज्ञान की शिक्षा दे चुके हैं। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, उन्होंने सीएमसी वेल्लोर में करीब एक माह तक इलाज कराया, जिसके बाद वर्तमान में घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बीडीओ ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कुशलक्षेम जाना।




















Total Users : 1118267
Total views : 2936543