अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, युवाओं एवं ग्रामीणों के प्रति जताया आभार
गिद्धौर (चतरा)। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गिद्धौर-2026 के अध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज कुमार कुशवाहा ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, सरकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों, व्यवसायियों, पत्रकारों, सोशल मीडिया एवं यूट्यूब से जुड़े साथियों, किसानों, अभिभावकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं सभी ग्रामीणों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के कारण उन्हें इस वर्ष सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण एवं गौरवशाली दायित्व मिला है। मां जगदंबा की कृपा और सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि पूजा आयोजन में परंपरा, अनुशासन और उत्साह का विशेष ध्यान रखा जाएगा। दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में सभी की सलाह, सहयोग और सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाएं।
अंत में उन्होंने सभी के स्नेह और विश्वास के लिए आभार जताते हुए कहा कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे।



















Total Users : 1118267
Total views : 2936543