Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रूपाली राज ने राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं कांस्य पदक

मयूरहंड (चतरा)। झारखंड स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी गांव निवासी कुमारी रूपाली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।

रूपाली राज की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार, रूपाली ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। रूपाली के पिता सनराइज पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं।

इससे पहले भी रूपाली राज राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। आगरा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रूपाली ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के खेलप्रेमियों में भी उत्साह है।

परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने रूपाली राज को स्वर्ण पदक जीतने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि रूपाली राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर मयूरहंड, चतरा और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment