Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JPSC-JSSC CGL अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की भाजपा नेता पवन तिग्गा ने की निंदा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विभिन्न मांगों को लेकर अभ्यर्थी पिछले 17 दिनों से जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को आंदोलनरत अभ्यर्थी विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो सामने आया।

घटना को लेकर भाजपा के लोहरदगा नेता पवन तिग्गा ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता विपक्ष में रहते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते थे, आज उन्हीं की सरकार में अभ्यर्थियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।

पवन तिग्गा ने कहा कि भाजपा शासन में किसी प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई होने पर इंडिया गठबंधन के नेता सवाल उठाते थे, लेकिन अब अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना पर वे चुप हैं। उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की।

वहीं, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, लाठीचार्ज की पूरी परिस्थितियों और घायल हुए लोगों की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment