Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर निकली श्रद्धांजलि रैली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

चतरा। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी, चतरा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत चतरा स्थित झामुमो जिला कार्यालय से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगवा स्थित शिबू सोरेन चौक (गोल चक्कर) पहुंची। यहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञानसेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड आंदोलन एवं राज्य निर्माण में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में उनके समर्थक और शुभचिंतक पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। चतरा में भी उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिबू सोरेन चौक का नामकरण किया गया है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, विचार और जनसेवा की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगवा चौक पर जल्द ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव अभियान चलाकर स्वर्गीय शिबू सोरेन के आदर्शों, संघर्ष और योगदान से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि रैली में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा संगठन, छात्र संगठन सहित बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment