Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मूसलाधार बारिश से मुख्य सड़क जलमग्न, घुटने भर पानी में आवागमन को मजबूर लोग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

5 पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क पर जलजमाव से स्कूली बच्चे-मरीज परेशान, दुकानदारों का कारोबार ठप

इटखोरी (चतरा)। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इटखोरी प्रखंड के निचले इलाकों की स्थिति बदतर हो गई है। चट्टी रोड पर भारी जलजमाव के कारण पांच पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है। सड़क पर घुटने तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क इटखोरी, धुना, कोनी और परसोनी पंचायत के साथ-साथ चौपारण प्रखंड के मुड़िया एवं पथलगड़ा जैसे दूरदराज के गांवों को भी जोड़ती है। जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। महिलाएं और बुजुर्ग भी मजबूरी में घुटने भर पानी से होकर गुजरने को विवश हैं।

जलजमाव से कारोबार प्रभावित, बीमारी का भी खतरा

सड़क पर पानी भर जाने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्राहकों की आवाजाही लगभग बंद होने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क के साथ नाली का निर्माण करा दिया जाता तो जलजमाव की यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से तत्काल पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान के लिए सड़क किनारे नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक जलजमाव रहने से गंदगी और जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment